माता जी की आरती हिंदी में Durga Ji ki Aarti Lyrics in hindi



Durga Ji aarti lyrics image

दुर्गा जी की आरती  Durga Ji aarti lyrics in Hindi 

।।जय अम्बे गौरी।।

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी जपत हरिहर स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै।।
।।जय अम्बे गौरी ।।
जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, मैया जी को सदा मनावत।
 हरि ब्रह्मा शिवरी जय अम्बे गौरी ।। 


Kali Ji aarti lyrics image 

काली जी की आरती kali Ji aarti lyrics image

।।अम्बे तू है जगदम्बे काली।।

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।
तेरे भक्त जनों पे माता, भीर पड़ी है भारी ।
दानव दल पर टूट पडो माँ, करके सिंह सवारी ।।
सौ सौ सिंहों से तु बलशाली, दस भुजाओं वाली ।
दुखिंयों के दुखडें निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।।
माँ बेटे का है इस जग में, बडा ही निर्मल नाता ।
पूत कपूत सूने हैं पर, माता ना सुनी कुमाता ।।
सब पर करुणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली ।
दुखियों के दुखडे निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।।
नहीं मांगते धन और दौलत, न चाँदी न सोना ।
हम तो मांगे माँ तेरे मन में, इक छोटा सा कोना ।।
सबकी बिगडी बनाने वाली, लाज बचाने वाली ।
सतियों के सत को संवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।।
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।।

गणेश जी कि आरती lyrics click here


ब्लॉग में अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद आशा करता हु आपको ये समरी संद आई होगी और भी इंटरेस्टिंग जानकारी पाने के लिए आप ऐप को डाउनलोड कर सकते है Click here to download apk जोकि एक डिजिटल लायब्रेरी के रूप में आपके साथ हमेशा रहेगा जिससे आगे आने वाली विडियोज की जानकारी भी आपको मिलती रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ